ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिंदगी वो जो दूसरों के काम आए अपने लिए तो पुरी दुनिया जीती है:-सुमन कुमार सिंह

किशनगज/धर्मेन्द्र सिंह, बहादुरगंज थाना में नववर्ष के अवसर पर गरीब परिवारों के बीच कंबल व बच्चों के बीच मिठाई वितरण किया।थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में साल का शुरूआत कर पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चों को मिठाईयां बांट खुशियां मनाई।इस मौके पर लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल भी दिए गए।इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि नए वर्ष के आगमन का स्वागत हम सब को एक दूसरे के साथ भाई चारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे शुरुआत करना चाहिए।समाज मे शांति और सुख समृद्धि का वातावरण कायम रखने का संकल्प लेते हुए पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी पूर्वक सत्यनिष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।थानाध्यक्ष बहादुरगंज सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मैंने अपने पूरे परिवार पत्नी-अलका सिंह, बेटा-सिद्धार्थ सिंह, साला-आशुतोष राज, भाभी-सोनम सिंह और सासू मां-रंंजू देवी के साथ गरीब बच्चों और उनके परिजनों को “कंबल “बांटी और “मिठाईयां” खिलाकर उनको नववर्ष-2020 की शुभकामनाएं दी।मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे व गरीब परिवार के लोग उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button