किशनगंजगिरफ्तारीपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 50 हजार के इनामी मो० नसीम गिरफ्तार

विगत वर्ष 1-2 फरवरी 2024 की रात को कोचाधामन थाना क्षेत्र के बुढ़ीमारी गांव में डकैती के दौरान पुलिस गश्ती दल पर अपराधियों ने बम व गोलीबारी से हमला किया था

किशनगंज,26जुलाई(के.स.)। जिले के वांछित टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹50,000/- के इनामी अंतरजिला अपराधी मो० नसीम को डीआईयू किशनगंज एवं एसटीएफ पूर्णिया की संयुक्त कार्रवाई में दबोच लिया गया। अभियुक्त को कोचाधामन थाना क्षेत्र के भवानीगंज रोड पर घेराबंदी कर मस्तलिया गांव के पास पकड़ा गया।

मामला:

विगत वर्ष 1-2 फरवरी 2024 की रात को कोचाधामन थाना क्षेत्र के बुढ़ीमारी गांव में डकैती के दौरान पुलिस गश्ती दल पर अपराधियों ने बम व गोलीबारी से हमला किया था। इस घटना में एक जवान गोली लगने से घायल हुआ था। इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड संख्या 11/24 (धारा 395/397 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट, 3/4 विस्फोटक अधिनियम) एवं कांड संख्या 12/24 (धारा 353/307/34 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट, 3/4 विस्फोटक अधिनियम) दर्ज किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई:

  • अब तक इस कांड में 10 अभियुक्त गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में हैं।
  • एक अभियुक्त सुशील मोची व आदिल उर्फ बाबर पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
  • मो० नसीम लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर ₹50,000/- का इनाम घोषित था।

गिरफ्तारी की पूरी कहानी:

25 जुलाई को डीआईयू किशनगंज और एसटीएफ पूर्णिया को सूचना मिली कि मो० नसीम किसी बड़ी वारदात की मंशा से कोचाधामन क्षेत्र में पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक किशनगंज सागर कुमार के निर्देशन में संयुक्त टीम ने नाकेबंदी की। पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन पुलिस दल द्वारा मस्तलिया गांव की ग्रामीण के सहयोग से सड़क से खदेड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • कोचाधामन थाना कांड संख्या 11/24 और 12/24 का मुख्य आरोपी।
  • पूर्णिया जिला के अनगढ़ थाना कांड संख्या 18/24 (धारा 224 भादवि) में भी वांछित।
  • पूर्व में कई आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम और लूट के मामलों में संलिप्त।

छापामारी टीम:

  • पु०नि० जन्मेजय कु० शर्मा (प्रभारी डीआईयू)
  • सि० प्रमोद कुमार, सि० रवि रंजन, सि० कन्हैया कुमार (तकनीकी शाखा)
  • एसटीएफ एसओजी-2, पूर्णिया
  • गृ० चालक लाल झा, डीआईयू

पकड़े गए मो० नसीम को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस कांड में पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर त्वरित विचारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

रिपोर्ट/धर्मेन्द्र सिंह

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!