किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 25वीं वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, 62 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

किशनगंज,22मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, खगड़ा स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में रविवार से तीन दिवसीय 25वीं वार्षिक ओपन शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ द्वारा लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन में गौरी शंकर विमला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल एवं श्री दिगंबर जैन समाज सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सह संघ के पदेन अध्यक्ष विशाल राज ने किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर तक पहचान बनाने की प्रेरणा दी। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने बताया कि प्रतियोगिता में ठाकुरगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से कुल 62 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 9 राउंड में खेली जाएगी, जिसके बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

समाचार लिखे जाने तक दो राउंड की समाप्ति के बाद गत वर्ष के जिला चैंपियन मुकेश कुमार सहित दिव्यांशु कुमार सिंह, सुबेंदु चक्रवर्ती, रोहन कुमार, पलचीन जैन, निरोज खान, जयश्री प्रभा, तराशा कुमारी, धान्वी कर्मकार, आयुष कुमार, सुधांशु सरकार, मोहम्मद अमानुल्लाह एवं आद्रिज कर्मकार 2-2 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं। सोमवार को प्रतियोगिता के अगले तीन राउंड खेले जाएंगे। इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा प्रह्लाद कुमार, मनीष कुमार, ट्रस्ट के विनीत अग्रवाल, यामिनी अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, संघ के उपाध्यक्ष बासुकी नाथ गुप्ता, राजेश कुमार दास, अधिवक्ता मोनिका साहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!