किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 10 दिनों में ₹1.23 लाख का जुर्माना वसूला गया

यातायात नियमों का पालन करेंगे तो नहीं होगी दुर्घटना

किशनगंज,11 मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। यातायात पुलिस आम लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। बाइक चालकों से हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद ने कहा कि सभी लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रिपल लोडिंग जैसे खतरनाक व्यवहार से बचने की हिदायत दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम सभी के लिए समान हैं और उनका उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाल ही में हुई क्राइम मीटिंग में एसपी सागर कुमार ने भी सभी थानाध्यक्षों को यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि अब यातायात थाने में एफ़आईआर की सुविधा उपलब्ध है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

1 मई से 10 मई तक केवल 10 दिनों में ही यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में ₹1,23,500 का जुर्माना वसूला गया है। इसमें बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की संख्या सबसे अधिक रही।

यातायात पुलिस अब नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसके लिए मुख्य थानों—सदर थाना, ठाकुरगंज थाना, बहादुरगंज थाना, कोचाधामन थाना एवं यातायात थाना—में हैंड हेल्ड डिवाइस मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं ताकि ऑन स्पॉट चालान काटा जा सके।

शहर में अवैध पार्किंग और अव्यवस्थित वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध भी अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जाएगा। यातायात थानाध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की कि वे हेलमेट स्वयं की सुरक्षा के लिए पहनें, न कि केवल पुलिस से बचने के लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!