प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

6 दिन में 15 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है खेसारीलाल यादव का गाना ‘हसीना।।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का गाना ‘हसीना’ का जलवा इन दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब है। यही वजह है कि इस गाने को अबतक महज 6 दिनों में 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में नंबर 3 पर ट्रेंड भी कर रहा है। गाना ‘हसीना’ एक सुपर धमाल सॉन्ग है। यह लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

लिंक : https://youtu.be/7CBzfyMq64U

वहीं इस गाने को मिल रहे रेस्पॉन्स से सारेगामा हम भोजपुरी बिजनस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि ‘हसीना’ ने इतिहास रच दिया है। इस गाने को जिस तरह से अभी तक लोगों का प्यार और स्नेह मिला है, उससे लगता है कि यह साल की सबसे बड़ी हिट में से एक होने वाली है। अभी शादियों के सीजन में इस गाने ने धूम मचा दी है। गाने के व्यूज का मीटर काफी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। हम इंडस्ट्री के सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका भी दे रहे हैं और अनुभवी कलाकारों के जरिए एक ट्रेंड भी सेट कर रहे हैं। इसका फायदा भोजपुरी संगीत के साथ हमें भी मिला है।

आपको बता दें कि गाना ‘हसीना’ को खेसारीलाल यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। लिरिक्स छोटू यादव का है। म्यूजिक विकि वोक्स ने दिया है। कम्पोजिशन शुभम तिवारी का है। डायरेक्टर – कोरियोग्राफर गीता तमता हैं और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button