अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कटिहार : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव में एक मिनी गन फैक्ट्री का  पुलिस ने किया उदभेदन, एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में कटिहार पुलिस ने छापेमारी कर कई निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार किया बरामद।

कटिहार/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव में एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर और एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में कटिहार पुलिस ने छापेमारी कर कई निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव में कई माह से चोरी छिपे मिनी गन फैक्ट्री का धंधा चल रहा था। कटिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मिनी गन फैक्ट्री से पुलिस ने 03 ऑटोमेटिक पिस्टल तथा भारी मात्रा में अर्ध निर्मित पिस्टल समेत भारी मात्रा में जिंदा कारतूस को बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने इसके मुख्य सरगना को भी गिरफ्तार किया है। छापेमारी में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सहायक थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button