District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठाकुरगंज प्रखण्ड अन्तर्गत कच्चूदाह झील का डीएम ने किया भ्रमण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार को जिला पदाधिकारी, किशनगंज श्रीकांत शास्त्री के द्वारा ठाकुरगंज प्रखण्ड अन्तर्गत स्थित कच्चूदाह झील का भ्रमण किया किया गया। प्रखण्ड ठाकुरगंज सामरिक, आर्थिक व परिवहन के दृष्टिकोण से भारत के मानचित्र पर विशेष स्थान रखता है। भ्रमण के क्रम में अचंलाधिकारी, ठाकुरगंज द्वारा बताया गया कि ठाकुरगंज प्रखण्ड के छैतल पंचायत में कच्चूदाह झील 65 एकड़ भूभाग में फैली हुई है। यह झील पर्यटन स्थल के रूप में एक नई पहचान दिला सकता है। जिला पदाधिकारी द्वारा इस झील के जिर्णोद्धार के लिए स्वर्णिम कदम उठाया गया है। इसके बड़े भूभाग में मखाना की खेती की जा रही है। वर्तमान स्थिति में कच्चूदाह झील सोन्दर्यीकरण का बाट जोह रहा है, सालो भर पानी लबालब रहने वाला यह झील अपने अस्वीत्व को खोने के कगार पर है। कच्चूदाह झील में अनेक प्रकार की मछलिया पायी जाती है तथा यह झील देशी व विदेशी पक्षियों के साथ-साथ सायबेरियन पक्षियों की शरण स्थली पूर्व से बनी हुई है। बताया गया कि झील के बहुत बड़े भूभाग पर प्रवास स्थल बना होने के कारण प्रवासी पक्षियों का आवागमन काफी बढ़ा है। कच्चूदाह झील का पहुँच पथ महानंदा होते हुए प्रधानमंत्री सड़क ठाकुरगंज-खारूदह एवं एनएच-27 से जुड़े ग्रामीण सड़क है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button