District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा मनाया गया कारगिल विजयी दिवस

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन ने डुमरिया स्तिथ रेड क्रॉस सोसाइटी के परिसर में मंगलवार को भूतपूर्व सूबेदार मेजर एमके सिन्हा की अध्यक्षता में एक मिनट का मौन एवं केक काटकर कारगिल विजयी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संघ के सदस्यों के ने भाग लिया। भूतपूर्व सूबेदार मेजर एमके सिन्हा ने कहा कि कारगिल युद्ध में सैनिकों ने अपनी शहादत देकर भारत के इतिहास में अपना नाम हमेशा के लिए अमर कर दिया। देश को हमेशा इनपर गर्व रहेगा। मौके पर एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन किशनगंज के भूतपूर्व सूबेदार मेजर एमके सिन्हा, अताउर्रहमान, चितरंजन शर्मा, रविंद्र गणेश, सुधांशु सिन्हा, तपन कुमार सेन, हबीबुर्रहमान, जाबिर आलम, फ़ज़्ज़ले इम्मान, एहतेशाम आलम, गुफरान आलम सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button