प्रमुख खबरें

मां वन देवी मंदिर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर कलश स्थापना 19 मार्च को

सत्येन्द्र पाण्डेय/ पटना ( बिहार )गुवा से मनोहरपुर जाने वाले मार्ग पर नुईया गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित मां वन देवी मंदिर में आगामी 19 मार्च को चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर कलश स्थापना की जाएगी।

यह जानकारी मां दुर्गा वन देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि चैती नवरात्र के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 27 मार्च को नवरात्रि के अवसर पर नौ कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी तथा पुरुषों के बीच गमछा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना करने की अपील की है। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिद्धू, उपाध्यक्ष साधु चरण सिद्धू, सरिता सिद्धू, बुधराम होनहांगा, भीम होनहांगा, सोमवारी हेस्सा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!