ताजा खबर

*भारतीय मानव अधिकार रक्षक के मीडिया विभागाध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार सिन्हा*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना ::जितेन्द्र कुमार सिन्हा को उनकी ईमानदारी के साथ किए जा रहे कार्यकलाप को देखते हुए भारतीय मानव अधिकार रक्षक ने मीडिया विभागाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था ने जितेन्द्र कुमार सिन्हा को पहलीवार 03 मार्च, 2022 को अपनी संस्था से जोड़ते हुए अध्यक्ष मीडिया सेल बिहार मनोनीत किया था। उन्होंने बताया कि श्री सिन्हा के कार्यकलाप की पुनः समीक्षा करने के बाद उन्हें पुनः वर्ष 2023 में “बिहार प्रदेश अध्यक्ष (मीडिया)” बनाया गया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि श्री सिन्हा की वर्ष 2022 से मई 2024 तक की सभी तरह के कार्यों और उनकी गतिविधियों की समीक्षा करने के बाद और भारतीय मानव अधिकार रक्षक के प्रति सक्रियता एवम ईमानदारी पूर्वक कार्य निभाने के कारण जितेन्द्र कुमार सिन्हा को पदोन्नत कर लाइफटाइम के लिए भारतीय मानव अधिकार रक्षक के मीडिया विभागाध्यक्ष (मीडिया विभाग के अध्यक्ष) बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्था के मुख्य कार्यालय में जितेन्द्र कुमार सिन्हा को बुलाकर उन्हें संस्थान की ओर से लाइफटाइम के लिए प्रमाण पत्र और संस्थान की ओर से निर्गत परिचय पत्र (आई कार्ड) भारतीय मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा ने हस्तगत कराया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि भारतीय मानव अधिकार रक्षक संस्थान में श्री सिन्हा के लाइफटाइम पदस्थापन होने पर उन्हें हृदय से आभार व्यक्त करने वालों और बधाई देने वालों में भारतीय मानव अधिकार रक्षक के संस्थापिका रीता सिन्हा, पटना जिला उपाध्यक्ष आरती श्रीवास्तव, महासचिव गीता प्रसाद, सचिव रमा गुप्ता एवं नालंदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
——-

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!