अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गैंगस्टर डबलू सिंह के गैंग का पूर्व सदस्य कुणाल सिंह की दिन दहाड़े हत्या !

पलामू/अभिजीत दीप, झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर इलाके में दिन दहाड़े हत्या की इस वारदात को शहर के अघोर आश्रम के पास अपराधियों ने अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुणाल सिंह अपने कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान गोली मारने से पहले अपराधियों ने कुणाल सिंह की कार को धक्का मारा जो कि सफारी कार से आए थे।उसके बाद ताबड़तोड़ उस पर गोलियां बरसाई।गोली उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में लगी।घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी। हालांकि इसके बाद भी उसे पीएमसीएच मेदिनीनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एसपी अजय लिंडा ने मामले से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।इस घटना के पीछे किसी डबलू गैंग का हांथ होने का पता चला है जिसके साथ पूर्व में मृतक कुणाल सिंह की सांठ गांठ रही है।शक के आधार पर डबलू गैंग के कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस फिलहाल मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।हालाकि वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका था परन्तु वर्ष 2018 दिसंबर से वह बेल पर बाहर था और इस बीच किसी भी अपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता की खबर नहीं आई।खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की खोज बीन में तत्परता से जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button