ताजा खबर

*बिहार में 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)* ।।…

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 06 अक्टूबर :: सूत्रों ने जानकारी दी है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बिहार के 7 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से अकेले चुनाव लड़ेगी।

सूत्रों ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता ने एक सवांददाता सम्मेलन को आज सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें बिहार की जनता का समर्थन चाहिए। वहां के मतदाताओं का समर्थन चाहिए। मुझे किसी राजनीतिक दलों का समर्थन नहीं चाहिए।

सूत्रों ने यह भी बताया कि केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि बिहार की जनता झाझा, चकई, कटोरिया, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और नाथनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जिताएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब स्थिति स्पष्ट हो गयी है इसलिए उनकी पार्टी अकेेले दम पर चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में तत्कालीन राजद-जदयू-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन झामुमो ने किया था। इस बार राजनीति में परिस्थितियां बदल गई हैं और उनकी पार्टी अब तय कर लिया है कि वे गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे। कम सीटों पर लड़ेंगे, लेकिन निर्णायक सीटों पर जहाँ सीटें जीत सकेंगे चुनाव लड़ेंगे।

—————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button