राजनीति

केन्द्र सरकार द्वारा जातीय गणना, आरक्षण विरोधी एवं अन्य जन-विरोधी कार्यो के खिलाफ पोल खिलाफ अभियान के तहत जदयू का मशाल/कैंडिल मार्च जुलुस का पहला चरण सम्पन्न॥

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रदेश अध्यक्ष ने दी धन्यवाद जाति गणना पर भाजपा के चरित्र से आक्रोशित है जनता: उमेश सिंह कुशवहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –बिहार जनता दल(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को बयान जारी कर राजव्यापी पोल-खोल अभियान के तहत मशाल जुलूस एवं कैंडिल मार्च को सफल बनाने हेतु पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जातिगत गणना के खिलाफ मोदी सरकार की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए पार्टी द्वारा तीन चरणों में पोल-खोल अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था जो क्रमवार सभी जिलों में दिनांक-1 सितम्बर से आज 5 सितम्बर 2023 को प्रथम चरण सफलतापुर्वक सम्पन्न हुआ। सभी जिलों में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकत्र्तो के साथ-साथ आमजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
श्री कुशवाहा ने बताया कि मशाल जुलूस/ कैंडिल मार्च के माध्यम से भाजपा के असली चेहरे को बेनकाब किया। कार्यक्रम में आम जनों की भरपूर भागीदारी रही है। मशाल जुलूस में जिस प्रकार की भीड़ उमड़ रही थी उससे स्पष्ट मालूम चलता है कि मौजूदा सरकार के खिलाफ आम जनता में भारी रोष है। केन्द्र सरकार लोगों के मूलभूत समस्याओं पर परदा डालने का हमेशा कार्य किया है।
सभी जिलों में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पार्टी के पदाधिकारियों, साथियों सहित आमजनों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये जाने के लिये उन्हे हृदय से धन्यवाद देता हूं। इस अभियान की अगली कड़ी दिनांक-7 सितम्बर से 12 सितम्बर 2023 के बीच सभी प्रखंडों में मशाल/कैंडिल मार्च निकालकर भाजपा के जन-विरोधी नितियों के खिलाफ पोल-खोल की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button