
आरक्षण को खत्म करना चाहती है आरएसएस – अशोक चैधरी
संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है भाजपा – सुनील कुमार
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भारतीय जनता पार्टी का काम सिर्फ् भ्रम फैलाना – रत्नेश सदा07 सितम्बर 2023 बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी, मद्य निषेध मंत्री श्री सुनील कुमार, अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री श्री रत्नेश सदा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए कि भाजपा के संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता दल (यू0) आगामी 5 नवंबर 2023 को पटना के वेटनरी काॅलेज ग्राउंड में ‘‘भीम संसद’’ का आयोजन करेगी, जिसका थीम है ‘‘आरक्षण बचाओ-देश बचाओ’’ और इस कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेतागण शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश समेत पूरे देशभर में भाजपा मुक्त भारत का सन्देश दिया जाएगा। भाजपा की मौजूदा सरकार लगातार देश के दलित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के हकों पर कुठाराघात कर रही है। ऐसी निक्कमी और निर्लज्ज सरकार को केंद्र की सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। 2024 में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी का विदाई सुनिश्चित कर देगी।
माननीय मंत्री श्री अशोक चैधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरएसएस के एजेंडे को अपना रही है। विपक्षी दलों ने जब से अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा तब से भारतीय जनता पार्टी को इंडिया शब्द से ही नफरत होने लगी है। पहले भी महामहिम राष्ट्रपति जी की ओर से निमंत्रण पत्र लोगों को मिलता रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का यह सनक कहिए या फिर विपक्षी गठबंधन का डर कि उन्होंने इस बार निमंत्रण पत्र में इंडिया शब्द के जगह भारत शब्द का प्रयोग किया। माननीय मंत्री ने कहा कि हमें भारत शब्द से ना कोई परहेज है ना ही इंडिया शब्द से गुरेज है। हम मानते हैं कि इंडिया और भारत दोनो एक है इसलिए इंडिया गठबंधन के स्लोगन में भी लिखा है कि श्जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडियाश्। आरएसएस वर्ण व्यवस्था की समर्थक रही है और कई बार आरएसएस के लोगों ने आरक्षण खत्म करने की भी बात कही है। भीम संसद के माध्यम से हमारी पार्टी वर्ण व्यवस्था के खिलाफ और आरक्षण के समर्थन में खड़े लोगों को एकजुट करेगी।
माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार ने देश की मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक है। केंद्र की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, लोकतंत्र लहूलुहान है। महंगाई और बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं होती है हाल के दिनों में मणिपुर और हरियाणा में जिस प्रकार की घटना हुई उसे पर भी केंद्र सरकार खामोश रहती है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ गैर जरूरी विषयों पर चर्चा करती है ताजा उदाहरण के तौर पर हम देख रहे हैं कि इंडिया और भारत के बीच में विवाद पैदा करने की कोशिश हो रही है।
माननीय मंत्री श्री रत्नेश सदा ने कहा कि जनता को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए मोदी सरकार इंडिया और भारत में विवाद खड़े कर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को विफल करने के लिए जद(यू0) द्वारा आगामी 5 नवम्बर को भीम संवाद का आयोजन करेगी। जिसमें प्रदेश भर के तमाम अनुसूचित जनजाति और जाति समाज के लोग एकत्रित होंगे।
इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से मौजूद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री मुनेश्वर चैधरी, पूर्व विधायक श्री अजय पासवान, पूर्व विधायक श्री प्रभुनाथ राम, श्री रुबेल रविदास, श्री शत्रुध्न पासवान, श्री हुलेश मांझी, श्री सविता नटराजन आदि उपस्थित थे।