ताजा खबर

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने नए वर्ष पर प्रदेशवासियों के लिए जारी किया बधाई संदेश नए वर्ष में नव उत्थान का नया कीर्तिमान गढ़ेगा बिहार – उमेश सिंह कुशवाहा

ऋषिकेश पांडे/बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने नव वर्ष के पावन अवसर पर बधाई संदेश जारी करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नव वर्ष में नई ऊर्जा, नई उम्मीद, नए सपनों और नई आशाओं के साथ प्रदेश के नव उत्थान में हमें मिलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सभी नए साल की शुरुआत में विकसित बिहार का निर्माण के सपनों को पूरा करने का अटुट संकल्प लें और इस मुहिम में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान सुनिश्चित करें। सामुहिक सहयोग और सकारात्मक प्रयास से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारा प्रदेश नए वर्ष में विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। साथ ही श्री कुशवाहा ने कहा कि हम इसी आत्मविश्वास के साथ वर्ष 2025 में प्रवेश कर रहे हैं कि नया वर्ष बिहार में न्याय के साथ समावेशी विकास का नया सवेरा लायेगा। डबल इंजन की एनडीए सरकार विकास के नए संकल्पों के साथ नव बिहार के सपनों को साकार करने में कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नया साल समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, सफलता, सद्भाव, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button