ताजा खबर

जार्ज फर्नांडिस की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका लैला कबीर के निधन पर जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

मुकेश कुमार/पूर्व रक्षा मंत्री व समाजवादी नेता स्व0 जार्ज फर्नांडिस की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका लैला कबीर के निधन पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में श्री कुशवाहा ने कहा कि लैला जी का जीवन सामाजिक प्रतिबद्धता, गरिमा और संवेदनशीलता का प्रतीक रहा। उन्होंने न केवल जार्ज साहब के राजनीतिक जीवन में एक सशक्त संबल के रूप में भूमिका निभाई, बल्कि स्वयं भी रेड क्राॅस की असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि 1971 के युद्ध के दौरान लैला कबीर ने रेड क्राॅस के माध्यम से शरणार्थियों की सेवा में विशेष भूमिका निभाई थी। वहीं आपातकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न देशों में जाकर मानवाधिकार हनन के खिलाफ वैश्विक स्तर पर आवाज उठाई और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अनिल हेगड़े, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह, प्रकोष्ठ संयोजक प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री परमहंस कुमार, श्री मनीष कुमार एवं श्री वासुदेव कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button