ताजा खबर

पूर्व मंत्री एवं परबत्ता के पूर्व विधायक आर. एन. सिंह के निधन पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुकेश कुमार/बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक आर. एन. सिंह के निधन पर जद (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। अपने शोक संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आर. एन. सिंह का दुखद देहावसान सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में जो अमूल्य योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। साथ ही, जद (यू0) परिवार को सशक्त करने की दिशा में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय और अतुलनीय रहा है। श्री कुशवाहा ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट की।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी के कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधान पार्षद सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) श्री चंदन कुमार सिंह, प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री परमहंस कुमार, श्री मनीष कुमार एवं श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री सुनील कुमार सुशील सहित कई नेतागण एवं कार्यकत्र्तागण मौजूद रहें।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!