राजनीति

जातीय गणना के आँकड़े सार्वजनिक होने पर जद(यू0) ने जताई खुशी।..

जातीय गणना के आँकड़े जारी कर बिहार ने पूरे देश में सामाजिक न्याय का ठोस नजीर पेश किया- उमेश सिंह कुशवाहा।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार सरकार द्वारा जातीय गणना की रिपोर्ट जारी किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की प्रतिज्ञा को परिपूर्ण करने की दिशा में आज बिहार ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए हम समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हैं। विरोधियों द्वारा निरंतर अडंगा लगाए जाने के बावजूद भी जातीय गणना का चिर-प्रतीक्षित कार्य न केवल पूरा हुआ बल्कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पावन जयंती के अवसर पर जातीय गणना के रिपोर्ट को भी सार्वजनिक करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जाति आधारित गणना की प्रक्रिया को रोकने की साजिश रचने वाले लोगों के मुंह पर यह एक जोरदार तमाचा है जिसकी गूंज सदियों तक सुनाई देगी। भाजपा का पूरा मशीनरी जातीय गणना को रोकने के लिए अपना समूचा दमखम लगा दिया था लेकिन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की मजबूत इच्छशक्ति के आगे सब कुछ धराशाई हो गया। जातियों के वास्तविक आँकड़े सामने आने के बाद विकास की धारा से भटक चुका समाज अब पुनः सशक्त बनने की ओर अग्रसर हो सकेगा। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दलित, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गो को उनके समुचित हिस्सेदारी को तय करने में अब राज्य की सरकार को काफी मदद मिलेगी। साथ ही उनके उत्थान और कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण साथ में क्रियान्वयन भी प्रभावी ढंग से हो सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मांग है कि सामाजिक न्याय को स्थापित करने का यह लक्ष्य केवल बिहार तक सीमित न रहें, केंद्र सरकार से भी आग्रह है कि पूरे देश में जातीय गणना करवाई जाए।

बधाई देने वालों में विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, विधानपार्षद श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह प्रमुख थे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!