District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर सदर थाने में लगाया गया जनता दरबार।

जनता दरबार मे 11 मामलों में आवेदन पड़े, मौके पर 7 मामलों का किया गया निष्पादन।

  • चार मामलों में एक पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामलों का निष्पादन नहीं हो सका।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने सदर थाना पहुंच रहे थे। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस कप्तान डॉ इनाम उल हक मेंगनु के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। इस बार सदर थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। दूर दराज के ग्रामीण लोग फरियाद लेकर सदर थाना पहुंचे थे। जनता दरबार में कई मामला सामने आया जिसमे कुल 11 मामलों में आवेदन पड़े।जिसमें मौके पर सात मामले का निष्पादन किया गया वही चार मामलों में एक पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामलों का निष्पादन नहीं हो सका। अंचलाधिकारी समीर कुमार एवं अवर निरीक्षक अचला शर्मा की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीनी संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। पुलिस कप्तान डॉ इमाम उल हक मेंगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button