ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : पौआखाली थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें लंबित चल रहे भूमि विवादों को सुलझाने को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को भी जनता दरबार का आयोजन कर महीनों से चल रहे भूमि विवाद से संबंधित लोगों की समस्याओं को भू राजस्व कर्मचारी और पौआखाली थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने सुना। इस दौरान विवादित भूमि से संबंधित समस्याओं को लेकर कई लोग थाना परिसर पहुंचे। आयोजित जनता दरबार में लोगों की भूमि संबंधित विवादों को सुना गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button