राजनीति

ऐतिहासिक होगा जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह, प्रदेशभर में उत्साह और उत्सव का माहौल – उमेश सिंह कुशवाहा

श्री नीतीश कुमार का प्रेरक उद्बोधन सुनने के लिए उत्सुक है जनता - उमेश सिंह कुशवाहा

पटना डेस्क:-जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बेजोड़ काम किया है। प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लोग 24 जनवरी को पटना पहुंचेंगे। ठंड को देखते हुए पार्टी ने तमाम इंतजाम किए हैं। ताकि किसी को भी कोई परेशानी ना हो। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेशभर की जनता में जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह को लेकर बेहद उत्साह है। लोग स्वयं के संसाधन से भी पटना आने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। वेटनरी काॅलेज के मैदान से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रेरक उद्बोधन को सुनने के लिए जनता उत्सुक है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जननायक के राजनीतिक आदर्शों को अपने व्यवहार में अपनाया है और उनके सपनों को पूरा करने में 18 सालों से जुटे हुए हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अतिपिछड़ों को पहचान दी और श्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है। हमारी पार्टी भी जननायक कर्पूरी ठाकुर के नीति-सिद्धांतों को मूल मंत्र मानकर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास का संकल्प सिद्धि को प्राप्त कर रहा है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 24 जनवरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुब मेहनत किया है। प्रदेशभर से पहुंचने वाले अतिथियों का स्वागत के लिए हम पूरे तन-मन से तत्पर हैं

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!