अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमुई : 70 वर्षीय वृद्ध को गोली मारकर की हत्या..

जमुई/डाॅ कुंज बिहारी, खैरा थाना क्षेत्र के गोली पंचायत के मुंड़वरो गांव में रात के लगभग 2:00 मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने 70 वर्षीय वृद्ध बासुदेव साह की गोली मारकर हत्या कर दि गई।बताते चलें कि वासुदेव साह का अपना किराना दुकान मुङबरो गांव में चलाते थे और रुपया को शुद्ध ब्याज पर भी लगाते 28 जून को अपनी पोती की शादी को लेकर दिए गए ब्याज के साथ मूलधन की वापसी के लिए रुपए की मांग इस कारण भी हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन परिजन अभी तक हत्या की घटना को लेकर संदेह में पड़े हुए है, परिजनों का कहना है कि वासुदेव साह रात में खाना खाकर दुकान वाले बरामदे पर सो गये थे, तभी उनकी पत्नी सुबह उठाने के लिए गए तो वासुदेव साह खून से लथपथ थे, चिल्लाकर घरवाले को बुलाया जिससे गांव के लोग जमा हुए तो देखा और बताया कि सिर में किसी ने गोली मार दी जिसे इनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर एफआईआर दर्ज करवाया गया और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button