ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमशेदपुर, असंगठित कर्मचारी मजदूर कामगार यूनियन ने केबल टाउन में आयोजित किया मजदूरों से संवाद कार्यक्रम

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मजदूरों से संवाद स्थापित करने का था। कार्यक्रम केबल टाउन कल्ब में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में आए मजदूरों से झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बात की और उनकी समस्याएं जानीं। पदाधिकारियों ने बताया कि मजदूरों की समस्याएं सुनी गई हैं। उनको हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि मजदूर दिवस मजदूरों के लिए खास होता है। इसीलिए इस दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारी खड़े हैं। इस मौके पर शैलेश पांडे , सुल्तान अहमद , लकी शर्मा , यूके शर्मा , अशोक सिंह , कृष्णा लोहार, गोविंद , मनु झा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button