राज्य

जमशेदपुर, क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव दो दिवसीय कोल्हन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता।…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, क्रीड़ा भारती खेल महोत्सव दो दिवसीय कोल्हन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 14 – 10 – 23 से 15 – 10 – 23 तक जमशेदपुर के एग्री को ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित किया गया था जिसमें कोल्हन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूर्वी सिंहभूम के बालक वर्ग के कबड्डी टीम (जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल वर्मा माइंस जमशेदपुर) ने अनुशासन के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्य श्रीमती रंजीता गांधी के द्वारा खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया और सम्मानित करते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए तहत दिल से उन्हें धन्यवाद दिया साथ ही शारीरिक शिक्षिका मोना भूमिज कभी बहुत अच्छा सहयोग रहा और ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। और एग्रीको मैदान में पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो जी और विधायक श्री सरयू राय जी उपस्थित हुए और साथ-साथ खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया। मौके पर उपस्थित शिव शंकर जी, मोना भूमिज, अमित शर्मा जी , करनदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!