राजनीति

डाॅ0 लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं:- जगदानन्द सिंह

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक डाॅ0 राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर डाॅ0 लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि डाॅ0 राम मनोहर लोहिया का नारा था ‘‘संसोपा ने बाँधी गाँठ पिछड़ा पावे सौ में साठ’’। ‘‘रोको महँगी बाँधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम’’। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के महान योद्धा थे। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा। लोहिया जीवन पर्यन्त दलितों, पिछड़ों अकलियतों तथा गरीब-गुरबों के लिए संघर्ष करते रहे। राष्ट्रीय जनता दल डाॅ0 लोहिया के आदर्शो पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है तथा इस लड़ाई को मुकाम तक पहूँचाना ही डाॅ0 लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, श्री बिनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, वृषिण पटेल, श्रीमती शोभा प्रकाश कुशवाहा, विधायक भरत भूषण मंडल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव श्री देवकिशुन ठाकुर, फैयाज आलम कमाल, निराला यादव, मदन शर्मा, बल्ली यादव, श्रीमती मुकुंद सिंह, सतीश कुमार गुप्ता, भाई अरूण कुमार, संजय यादव, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार राम, संटू कुमार यादव, श्यामनंदन पासवान, प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ0 अनवर आलम, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, विजय कुमार यादव, प्रो0 सेवा यादव, उमेश पंडित, शोभा पासवान, दिलीप कुमार दिवाकर, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, निलम देवी, डाॅ0 लालदेव यादव, प्रो0 डाॅ0 संजय सिंह यादव, मीर रिजवान, जफर आलम, शत्रुधन पासवान, एकता यादव, संतोष कुमार पे्रमी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डाॅ0 लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button