किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : दो दिवसीय महाकाल नामधुन अष्टजाम का आयोजन।

किशनगंज, 29 अप्रैल (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय जय महाकाल नाम धुन कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम रविवार तक चलेगा। जिसमे पहले दिन सुबह 10 बजे से भक्त मंदिर में पहुंचकर जय महाकाल का नाम जप रहे थे।मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय जय महाकाल नाम धुन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार सुबह से महाकाल नामधुन का आयोजन किया जा रहा है। जो लगातार दो दिनों तक चलता रहेगा। मंदिर में महिला भक्तों की भी अच्छी खाशी भीड़ जुटी हुई थी। इससे पूर्व बाबा महाकाल व मां काली की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई।इसके बाद महाकाल नामधुन की शुरुआत की गई। जय महाकाल के जयकारे से आसपास का माहौल भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो चूका था। बच्चे, बूढ़े, युवा सभी महाकाल बाबा का जयकारा लगा रहे थे। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम चारुस्त, रूपा शर्मा, शंकर केसरी, मीरा सिन्हा, रोहित झा, राजीव बसाक, अमन शर्मा आदि जुटे हुए थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button