District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारराज्य

ठाकुरगंज : नाला निर्माण कार्य में अनियमितता, जेई ने कहा एमबी में होगी कटौती

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के वार्ड नंबर पांच में मस्जिद से लेकर अफसार के जमीन तक हो रहे नाला निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। बिहार सरकार, यो. मद-षष्ठम् वित आयोग पंचायत-डुमरिया प्रखंड-ठाकुरगंज, यो. का नाम वार्ड 05 मस्जिद से अफसार के जमीन तक नाला निर्माण। योजना सं०-2022-23 जिसका प्राक्कलित राशि- 386500/-वो. प्रा. तिथि- 07/11/22 यो. पुर्ण तिथि-1 माह का. एजेंसी ग्रा. पं. डुमरिया मुखिया लतीफुर्रहमान। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाला जिस तरीके से और जिस सामग्री से बनाना चाहिए उस सामग्री का प्रयोग नाला निर्माण में नहीं किया गया है। नाम ना बताने की सर्त पर कुछ ग्रामीणों ने कहा कि नाला निर्माण में दो तरह की गिट्टी के मिश्रण और बिना सेटिंग के मिट्टी में ही मैट्रियल से ढलाई कर दिया गया है। यह भी जानकारी प्राप्त हुई की नाला निर्माण में 8 एमएम का सरिया और 10 एमएम का सरिया दोनों का प्रयोग होना था लेकिन सिर्फ 8mm के सरिया का ही नाला निर्माण में प्रयोग किया गया। इस संबंध में जेई राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह का कार्य हुआ है। उसी तरह से एमबी भी बनाया जाएगा, एमबी में कटौती की जाएगी। पर सवाल यहाँ यह है कि जो सरकार के समक्ष जो इस्टीमेट दिया गया उस इस्टीमेट पर कार्य नही हुआ जब पकड़ में आ जाता है तब एमबी कटौती की बात करते है जो उच्च स्तरीय जांच का विषय है। क्या जेई कार्य जब हो रहा था तब क्या वो आंख मूंद कार्य करवा रहे थे ? जब पकड़ में आने के बाद बहाना बनाते हुए एमबी कटौती की बात कर रहे है जो अपने आप मे जांच का विषय बनता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button