ताजा खबर
पटना में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम वसंतोत्सव एवं रात्रि भोज में आमंत्रित किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज लोक भवन में माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर उन्हें दिनांक– 27–02–2026 को बजट सत्र के समापन के अवसर पर 2, देशरत्न मार्ग, पटना में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम वसंतोत्सव एवं रात्रि भोज में आमंत्रित किया।
इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के माननीय मंत्रीगण, विधान मंडल के माननीय सदस्यगण एवं विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों सहित सभा सचिवालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण शामिल होंगे।



