Uncategorized

इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह परिवहन कामगारों का वर्ल्ड कांग्रेस में भाग लेने हेतु मोरक्को गए।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /पटना, – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- सह -प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह मोरक्को में आईटीएफ ग्लोबल यूनियन द्वारा आयोजित दूनियां को आगे बढ़ाने वाले परिवहन कामगारों का वर्ल्ड कांग्रेस में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

श्री सिंह ने बताया कि उक्त कांग्रेस में परिवहन कर्मियों से संबंधित कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें सुरक्षित वेतन, सम्मान के साथ कार्य, परिवहन कर्मचारियों के लिए समानता, सामूहिक सौदेबाजी एवं संगठित होने का अधिकार, हर इंसान को शांति एवं सुरक्षा का अधिकार, हर परिवहन कर्मचारी का मानवाधिकार, पेंशन का अधिकार, रोजगार संबंध का अधिकार एवं अंतर्राष्ट्रीय सौदेबाजी मंच आदि शामिल हैं।

इस वर्ल्ड कांग्रेस में 150 देशों के परिवहन कर्मियों के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधिगण भाग लेने लेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!