प्रमुख खबरें

*इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह श्रम सम्मेलन में भाग लेने हेतु मलेशिया के लिए रवाना।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना, 13 सितम्बर – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह आज दिल्ली से मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित बीडब्ल्यूआई ग्लोबल यूनियन के सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए। श्री सिंह ने बताया कि उक्त सम्मेलन में श्रमिकों से संबंधित कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें लिंग आधारित हिंसा एवं भेदभाव के विरुद्ध नीति की घोषणा, कार्यस्थल एवं समाज में लोकतंत्र को मजबूत करना, श्रम प्रवास शासन में सुधार के लिए प्रवासी श्रमिकों को संगठित करना, जलवायु परिवर्तन एवं श्रमिकों के कार्य पर पड़ने वाले प्रभाव आदि शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!