झारखंडप्रमुख खबरेंराज्य

एक्सआइएसएस रांची : फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में नामांकन के लिए साक्षात्कार 13 सितंबर को

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) द्वारा अनुमोदित इस प्रोग्राम के लिए संस्थान ने 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए हैं

रांची : जेवियर समाज सेवा संस्थान रांची (XISS Ranchi) के नए फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एफपीएम) में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) द्वारा अनुमोदित इस प्रोग्राम के लिए संस्थान ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदकों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। एक्सआइएसएस रांची एफपीएम के अंतर्गत ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट, रूरल मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट एवं मार्केटिंग मैनेजमेंट में ये प्रोग्राम आफर कर रहा है। इस प्रोग्राम में कुल सीट 10 हैं और आवेदकों के लिए कोई उम्र की सीमा भी नहीं रखी गई है। एफपीएम कार्यक्रम की परिकल्पना अनुसंधान के क्षेत्र में मौजूदा ज्ञान के आधार को
और बेहतर बनाने और लोगों के बीच उसे पहुंचाने के लिए की गई है। इसका उद्देश्य अच्छी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, मजबूत प्रेरणा, अनुशासन और नए अनुसंधान और प्रकाशनों के प्रति मजबूत झुकाव वाले स्कालरर्स को प्रवेश देना है।

एक्सआइएसएस रांची में प्रवेश के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 13 सितंबर और परिणाम घोषणा की 20 सितंबर को की जाएगी। कार्यक्रम का पंजीकरण एवं उद्घाटन 5 अक्टूबर किया जाएगा। आवेदक के पास आइआइएम द्वारा आयोजित कामन एडमिशन टेस्ट (कैट) या गेट जीआरई जीमैट यूजीसी-नेट या जेआरएफ सीएसआइआर द्वारा आयोजित परीक्षाओं का एक वैध स्कोर होना चाहिए। इन परीक्षाओं के लिए पिछले दो वर्षों तक के स्कोर यानी 1 दिसंबर 2020 को या उसके बाद ली गई परीक्षा को ही वैध माना जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!