किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेटस दिवस का किया गया आयोजन।

किशनगंज, 03 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार को बरजीत सिंह कमांडेंट के निर्देशन पर 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय मिलेटस दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत डा आर आर अंसारी कमांडेंट मेडिकल और काईखो अथिको द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि भारत में मोटा अनाज खाने की परंपरा हमेशा से रही है इसका उल्लेख कई प्राचीन साहित्यो में भी मिलता है। वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय अनाज दिवस के तौर पर मनाया गया। साथ ही जवानों को इसे डाइट में जोड़कर सेहत को बेहतर बनाने के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम मे उपस्थित पदम सिंह मीणा सहायक कमांडेंट संचार, सतपाल शर्मा सहायक कमांडेंट, सभी जवान और उनके परिवार भी शामिल थे।जवानों और संदीक्षा परिवारो द्वारा फूड स्टॉल लगाए गए, जिसमें बाजरे की रोटी, लच्छा परांठा, हलवा, बाजरे के लड्डू, अंकुरित, खिचड़ी, मोढ के दही बड़े खीर जैसे विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाने गए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button