*कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व . सीताराम केशरी का व्यक्तित्व प्रेरणादायक : डॉ मदन मोहन झा*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की 103वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने स्व. सीताराम केशरी को बिहार की धरती से राष्ट्रीय राजनीति में सबसे बड़े दल के अध्यक्ष तक के सफर को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. केशरी ने कांग्रेस के विभिन्न पदों को सुशोभित किया। कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों में उनके प्रति विशेष सम्मान था। स्व. केशरी ने जीवनपर्यंत कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया और गांधीवादी जीवनशैली के पक्षधर रहें।
स्व. सीताराम केशरी की 102वीं जयंती कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के अलावे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंदन वागची, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, सदस्यता अभियान के प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधायक अमिता भूषण,लाल बाबू लाल, सौरभ सिन्हा,ज्ञान रंजन, सुनील कुमार सिंह, मृणाल अनामय, प्रदुम्न कुमार, निधि पाण्डेय ,मिहिर झा, वसी अख्तर, धनंजय शर्मा,मंजीत आनन्द साहू, रिपुदहन शर्मा, रामकलेवर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अनिता राम, अखिलेश पासवान,निरंजन कुमार, प्रो0 रामजी सिंह सहित अन्य प्रमुख नेतागण उपस्थित रहें।