किशनगंज में वन स्टॉप सेंटर व जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ विमेन का निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर

किशनगंज,29जुलाई(के.स.)। अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज ने मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ विमेन, किशनगंज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु की जा रही कार्रवाई, केंद्र की कार्यप्रणाली और दस्तावेजों की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। अपर समाहर्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने केंद्र के कामकाज में सुधार लाने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण व सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा “सखी वन स्टॉप सेंटर” एवं “जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ विमेन” जैसे संस्थान संचालित किए जा रहे हैं, जहां जरूरतमंद महिलाएं सहयोग प्राप्त कर सकती हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, महिला बाल विकास निगम किशनगंज मोहम्मद शमीम अंसारी, जिला मिशन समन्वयक शहबाज आलम सहित निगम के कर्मचारी मौजूद थे।
रिपोर्ट/धर्मेन्द्र सिंह



