ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गंगा तट स्थित घाटों का किया निरीक्षण।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-लोक आस्था का महापर्व छठव्रत के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य के अर्घ्य दिये जाने के मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त पटना, श्री संजय कुमार अग्रवाल ने डीएम एसएसपी सहित उच्चाधिकारियों की टीम के साथ मोटरवोट के माध्यम से गंगा तट स्थित घाटों का किया निरीक्षण।

दीघा पाटीपुल घाट से गायघाट तक की स्थिति का लिया जायजा।*

इस क्रम में भीड़ प्रबंधन, सेक्टर पदाधिकारी की तैनाती, विधि व्यवस्था का संधारण, नियंत्रण कक्ष, पीए सिस्टम से एहतियाती सुरक्षात्मक उपायों की घोषणा, नदियों में नावों का परिचालन, ट्रैफिक व्यवस्था , कोविड प्रोटोकॉल का पालन सहित कई विंदुओं का किया निरीक्षण ।

प्रमंडलीय आयुक्त पटना श्री संजय कुमार अग्रवाल, डीएम पटना श्री कुमार रवि, एसएसपी पटना उपेंद्र कुमार शर्मा ने लोगों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अपने संदेश में आयुक्त ने लोगों की शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा कोविड संक्रमण को देखते हुए लोगों को सुरक्षित पूजा हेतु सजग रहने ,सतर्क रहने एवं सावधान रहने की पुनःअपील की ।

आयुक्त के साथ जिलाधिकारी पटना श्री कुमार रवि वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र कुमार शर्मा पुलिस अधीक्षक यातायात श्री डी अमरकेश अपर समाहर्ता राजस्व श्री राजीव विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार अपर नगर आयुक्त पटना नगर निगम, जिला नजारत पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!