राज्य

भारत हमेशा से विश्व शांति का पक्षधर – उपेन्द्र।..

गुड्डू कुमार सिंह:आरा। विश्व शांति दिवस के मौके पर पीरो अनुमंडल मुख्यालय स्थित धर्मशाला परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता उपेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि हमारा देश शुरू से ही विश्व शांति का पक्षधर रहा है। हमारा मानना है कि किसी समस्या का समाधान बातचीत से होनी चाहिए। युद्ध या टकराव द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा सकता है। सोवियत संघ व संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच लंबे समय तक चलने वाले तकरार के दौर में भी भारत ने शांति बनाए रखने की पहल की थी। तब भारत ने किसी पक्ष का समर्थन न करते हुए गुटनिरपेक्ष देशों का संगठन बनाया और दुनिया में शांति बहाली के अपने प्रयासों को जारी रखा। वर्तमान समय में जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है तब भी हम शांति बहाली के प्रयास में लगे हैं। गत दिनों जी-20 देशों के सम्मेलन के दौरान भी भारत द्वारा विश्व शांति की अपील की गई है। कार्यक्रम में मौजूद मुरलीकांत मिश्र, अनिल मेहता, वीरेन्द्र मधेशिया, राहुल मिश्र, बैरम खान, तुलसी पासवान, राजू पासवान आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। उक्त लोगों ने कहा कि भारत में जन्मे महात्मा बुद्ध, महावीर से लेकर महात्मा गांधी तक सबने शांति का संदेश दिया और हमेशा विश्व शांति के लिए पहल की थी। आज भी हम ‘बसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत को अपनाते हुए दुनिया में अमन चैन के लिए प्रयासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!