ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज प्रखंड में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ठाकुरगंज, 15 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह तिरंगा और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। नगर पंचायत पौआखाली में भी सुबह से ही देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और आजादी के जश्न में डूबा रहा पौआखाली।

बरचौंदी पंचायत एवं तातपौआ पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ठाकुरगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के बरचौंदी पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान मुखिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बरचौंदी पंचायत क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान मौके पर बरचौंदी में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र सिंह, सहित अन्य, और तातपौआ में मुखिया प्रतिनिधि मो रसमुद्दीन फैज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button