District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब कारोबारियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शहर के तांती बस्ती में की गई छापेमारी, एक पियक्कड़ सहित तीन धंधेबाज व दो अन्य को किया गिरफ्तार।

दो बोरा देशी शराब सहित चार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बुधवार को शराब कारोबारियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शहर के तांती बस्ती में सदर पुलिस ने छापेमारी कर एक पियक्कड़ सहित तीन धंधेबाज जिसमे पप्पू बसाक, काकुन दास और सिलटू दास, और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। जिसमे सिलटु दास पूर्व के कांड में जेल चुका है पूर्व में भी दो बोरा देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर सदर पुलिस ने कारावास भेजा था। और आज बुधवार को सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व बिहार पुलिस के तेज तर्रार व जाबांज एएसआई संजय कुमार यादव एवं एसआई रामलाल भारती व पुलिस बल ने शहर के तांती बस्ती स्तिथ एक घर से दो बोरा देशी शराब के साथ एक पियक्कड़ सहित तीन धंधेबाज को खदेड़ कर धर दबोचा जिसमे पप्पू बसाक, काकुन दास और सिलटू दास, सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई है जिसमे दो बोरा देशी शराब सहित 5 को गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button