किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

रुईधाशा, किशनगंज में 50 दिवसीय गुरु–शिष्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

किशनगंज,25जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के रुईधाशा क्षेत्र में 50 दिवसीय गुरु–शिष्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत स्थानीय कारीगरों को कुरूस उत्पादों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को क्लस्टर विकास अधिकारी अजय कुमार, डिज़ाइनर प्रियंका सिंह, मास्टर ट्रेनर निम्मी झा एवं गुरिया कुमारी की उपस्थिति में कुरूस उत्पादों के प्रशिक्षण हेतु कुल 30 कलाकारों का चयन किया गया।इस अवसर पर क्लस्टर विकास अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 50 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रतिभागी कारीगरों को वस्त्र मंत्रालय एवं उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र कारीगरों के लिए भविष्य में रोजगार, स्वरोजगार एवं हस्तशिल्प से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प को संरक्षित करते हुए स्थानीय कारीगरों के कौशल विकास को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!