District Adminstrationप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सभी नोडल पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त सभी मास्टर ट्रेनरो के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

प्रथम प्रशिक्षण 15 सितंबर से 17 सितंबर 2022 तक तथा द्वितीय प्रशिक्षण 20 सितंबर से 22 सितंबर 2022 तक।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (न०पा०)-सह- जिला पदाधिकारी इनायत खान के दिशा निर्देश में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर लगातार सभी स्तर की तैयारियां ससमय सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला प्रशिक्षण कोषांग की अगुवाई में सभी नोडल पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त सभी मास्टर ट्रेनरो के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उक्त प्रशिक्षण में नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग, द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संपादन हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि नगर पालिका आम निर्वाचन से संबंधित मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 15 सितंबर से 17 सितंबर 2022 तक तथा द्वितीय प्रशिक्षण 20 सितंबर से 22 सितंबर 2022 तक निर्धारित है। इसी प्रकार मतगणना कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 23 सितंबर से 24 सितंबर 2022 तथा द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 06.10.2022 से 07.10.2022 तक निर्धारित है। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (न०पा०), संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button