District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : SDPO के नेतृत्व में चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान में रामपुर चेक पोस्ट से चार शराब पियक्कड़ को किया गिरफ्तार, एवं एक चार पहिया वाहन से 26 लाख व बाइक की डिक्की से एक लाख किया बरामद, जांच जारी..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार को SP डॉ इनामुल हक मेंगनु के निर्देश पर रामपुर चेकपोस्ट पर SDPO अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था एवं शराब पीने वालों पर कार्रवाई भी। जिसमे SDPO अनवर जावेद अंसारी की टीम ने मौके से 04 दारू पियक्कड़ को पिये हुए गिरफ्तार किया। वही श्री अंसारी ने वाहन जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन से 26 लाख एवं एक बाइक के डिक्की से एक लाख रुपया बरामद किया गया। इस अभियान से पूरे शहर में हड़कम्प मच गया। SDPO अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि पूछताछ के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। अभी यह अभियान लगातार जारी रहेगी। टीम में श्री अंसारी के साथ सदर थानाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह, प्रशिक्षु एसआई राहुल कुमार, कुणाल कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!