नवादा विधान परिषद चुनाव में आखिर किस के सर पर होगा ताज, और किसकी होगी मिट्टी पलीद। (नवादा)
अरविंद मिश्रा नवादा
आप सभी जानते हैं, बिहार विधान परिषद का चुनाव की तिथि घोषित हो चुका है, नवादा में भी कई दिग्गज विधान परिषद का चुनाव मैं अपना नामांकन दर्ज करवा चुके हैं, जदयू से सलमान रागिव मुन्ना जी, राष्ट्रीय जनता दल से श्रवण कुशवाहा जी, कांग्रेस से निवेदिता सिंह, निर्दलीय अशोक यादव जी, लेकिन जनता की अपेक्षाओं पर कौन खड़े उतरेगा , यह कहना बहुत मुश्किल हो चुका है, इन चारों में कांटो की टक्कर होगी, धन बल, बाहुबल जात,पार्टी की खूब दुहाई होगी, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की खरीद,फरोख्त भी जारी है , कुर्सी के लिए हर कर्म , कुकर्म जबरदस्त इस चुनाव में देखने को मिलेगा,
“लेकिन कोई भी प्रत्याशी भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त, शराब मुक्त जिला बनाने की बात नहीं करते है, नवादा में पलायन की समस्या है, विधि व्यवस्था बद से बदतर है, गांव की गिरती हैसियत को बचाने के लिए कोई राजनीति नहीं है, बेरोजगारों के लिए, युवाओं के लिए, छात्रों के लिए, उद्योग धंधे लगाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है,
“कोई वंशवाद के नाम पर चुनाव लड़ रहा है, कोई अपने दल के नेताओं के नाम पर, नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव जी, वारसलीगंज के विधायक अरुणा देवी जी के साथ ही भाजपा जदयू के नेताओं ने संकल्पित होकर सलमान रागिब मुन्ना जी को जीतने के लिए कई बैठक भी आयोजित कर चुके हैं,
” “वही राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा जी के जीत दिलाने के लिए, गोविंदपुर विधायक कामरान जी , रजौली विधायक प्रकाश वीर जी, नवादा विधायक विभा देवी जी, प्रयासरत है,वही आज बिहार के पूर्व उप मुख्य मंत्री विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जी भी रजौली आए, और श्रवण कुशवाहा जी को जीत दिलाने के लिए सभी से अपील भी की,
नारदीगंज भाग 1 के युवा आईकॉन जिला परिषद अशोक यादव जी भी पूरा कमर कस के चुनाव के मैदान में है, यह बता दे, अशोक यादव स्वर्गवासी नवादा विधायक कृष्णा प्रसाद जी के पुत्र हैं, और अशोक यादव के माताजी प्रमिला देवी भी विधान पार्षद रह चुकी है, अशोक यादव जी के समर्थन में पूरा युवा शक्ति ,और राजद के असंतुष्ट गुट पूरी निष्ठा के साथ उतर गए हैं।
वही कांग्रेस के निवेदिता सिंह को कांग्रेस के हिसुआ विधायक नीतू कुमारी सहित, सभी कांग्रेसी नेताओं के बल पर चुनाव लड़ रही है, निवेदिता सिंह को कहना है कि मैं मात्र 1 महिला उम्मीदवार हूं, और मेरा महिला परिवार मुझे जरूर समर्थन करेगा, वैसे सभी उम्मीदवारों में शह,मात देने के लिए तरह-तरह के योजना तैयार कर रहे हैं, लेकिन पर्दे के आड़ में कई बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव में क्या करेंगे, यह वक्त ही बताएगा, भितरघात, जात पात, धनबल इस चुनाव में भारी रहेगा, क्या होता है वक्त बताएगा


