District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरन्यायपालिकाप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : व्यवहार न्यायालय परिसर 14 मई को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों के संधि के आधार पर निश्तारण हेतु प्रक्रिया हुई तेज।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दिनांक-14.05.2022 को व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों के संधि के आधार पर निश्तारण हेतु प्रक्रिया तेज हो गई है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लोगों के मामलों के निश्तारण हेतु प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किशनगंज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजित कुमार सिंह के द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक कि गई। उक्त बैठक में सचिव श्री रजनीश रंजन के द्वारा यह जानकारी दी गई कि सभी सुलाहनिय मामले में सूचना प्रेषित की गई है। जिससे की वे संधि के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों को त्वरित निश्तारण करा सके। उक्त बैठक में श्री कौशलेश कुमार सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायायल किशनगंज, श्री आसुतोष पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय किशनगंज, श्री विवेक भारद्वाज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ किशनगंज, श्री जितेन्द्र कुमार अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम किशनगंज, उत्पाद अधीक्षक किशनगंज एवं विशेष लोक अभियोजक उत्पाद किशनगंज के अलावे अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button