आरा-असमाजिक तत्वो ने मारी युवक को गोली, सदर अस्पताल मे चल रहा इलाज।।….

गुड्डू कुमार सिंह-आरा। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरा स्थित मौलाबाग क्षेत्र में गायत्री मंदिर के पीछे एक गली में एक व्यक्ति को कुछ लड़के गोली मार दिए हैं।उसे सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।भोजपुर एसपी ने बताया कि सीसीटीवी और अन्य स्रोतों के माध्यम से पता किया गया है कि स्थानीय कुछ विवाद के क्रम में कुछ स्थानीय लड़के ही गोली मारे हैं।उनकी पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और गोली मारने के वास्तविक कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना का संबंध आज की रामनवमी से नहीं है। यह किसी अन्य विवाद के कारण हुआ है उसका पता किया जा रहा है। यह लड़का मूलतः भदैया गजराजगंज का रहने वाला है और इसका परिवार में भी कुछ आपसी विवाद है।इस मामले मे एक लड़के को चिन्हित भी कर लिया गया है जिस ने गोली मारी है और जल्द ही अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।