District Adminstrationताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जोकीहाट नगर पंचायत चुनाव में सफीदा बने मुख्य पार्षद तो माहे दरक्शां बने उप मुख्य पार्षद

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, जिला मुख्यालय स्थित मार्केटिंग यार्ड में नगर पंचायत का चुनाव शुक्रवार को मतगणना के बाद सम्पन्न हो गया। जोकीहाट नगर पंचायत का पहला मुख्य पार्षद पद पर सफीदा खातुन ने कब्जा जमा कर इतिहास रचा। मुख्य पार्षद के उम्मीदवार सफीदा खातुन ने तसनीम मुसर्रत को 941 से हराया। सफीदा खातुन को 2558 मत तो उनके प्रतिद्वंद्वी तसनीम मुसर्रत को 1617 वोट मिले। जबकि उप मुख्य पार्षद पद पर माहे दरक्शां ने अपने प्रतिद्वंद्वी शमीमा को 203 मत से हराया। माहे दरक्शा को 1449 तो शमीमा को 1246 वोट मिले। जबकि वार्ड पार्षद में वार्ड संख्या एक मे सुमैय्या परवीन को मत 350 तो प्रतिद्वंद्वी शहनाज 77 मत मिले। श्रीमती परवीन ने शहनाज को 273 वोट से, वार्ड नम्बर दो मे बबीता देवी 288 तो प्रतिद्वंद्वी वहीदा 240 मिले। श्रीमती देवी ने वहीदा को 48 वोट से हराया से, वार्ड नम्बर तीन मे बेबी देवी को 185 मत तो प्रतिद्वंद्वी कौशल्यिया देवी 117 मत मिले। बेबी देवी ने कौशल्या देवी को 48 मत से हराया। वार्ड नम्बर 04 में रकी देवी को 304 तो प्रतिद्वंद्वी नाजो खातुन को 238 मत मिला। रकी देवी ने नाजो खातुन को 66 मत से हराया। वार्ड नम्बर 05 में बिलकिस खातुन को 302 तो प्रतिद्वंद्वी शाकिया को 162 मत मिले। बिलकिस ने शाकिया को 140 मत से हराया। वार्ड नम्बर 06 मे गजाला जबीन को 164 मत तो प्रतिद्वंद्वी नाजरा को 148 मत मिले। गजाला ने नाजरा को 16 मत से हराया। वार्ड नम्बर 07 में दानिश कासमी को 467 तो प्रतिद्वंद्वी साबरा को 220 मिले। दानिश कासमी ने साबरा को 247 मत से हराया। वार्ड नम्बर 08 में मो० कासिम को 235 तो प्रतिद्वंद्वी नजरूल को 155 मिले। कासिम ने नजरूल को 80 मत से हराया। वार्ड नम्बर 09 में मुनाजिर 226 को तो प्रतिद्वंद्वी रविन्द्र यादव को 113 मिले। मुनाजिर ने रविन्द्र यादव को 113 मत से हराया। वार्ड नम्बर 10 मे जहा आरा को 157 मत तो प्रतिद्वंद्वी सईदा खातुन को 104 मत मिले। जहा आरा ने सईदा को 53 मत से हराया। वार्ड नम्बर 11 में बदीउज्जमा को 288 तो प्रतिद्वंद्वी मो उबेद आलम को 282 मत मिले। बदीउज्जमा ने उबेद आलम को 106 वोट से हराया व वार्ड नम्बर 12 मे आजम आलम को मत 171 तो प्रतिद्वंद्वी मो० सनव्वर राही को 133 मत मिले। आजम ने सनव्वर को 38 वोट से हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button