*पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ के गोल्ड, वल्लुरी अजय बाबू और सर्वेश कुशारे के सिल्वर, बिंदियारानी देवी एवं शिल्पा के. शायला के कांस्य पदक जीतने पर माननीय सभापति ने दी शुभकामनाएँ।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की युवा पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।
वहीं Shooting Para Sport World Cup में 10m Air Pistol Standard (SH1) Event में गोल्ड मेडल जीतने एवं विश्व रिकॉर्ड बनाने पर राहुल शर्मा को हार्दिक बधाई दी।
वल्लूरी अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर पदक जीता तो वहीं सर्वेश कुशारे ने भी एथलेटिक्स में सिल्वर पदक हासिल किया।वेटलिफ्टिंग एवं पैरा एथलेटिक्स में क्रमशः बिंदियारानी देवी एवं शिल्पा के. शायला ने कांस्य पदक हासिल किया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।



