किशनगंज : पोठिया प्रखंड में दिव्यांगजनो का यूडीआइडी निर्गत करने के लिए आवेदन प्राप्त करने हेतु शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुआ विशेष शिविर, नए और पुराने कुल 1159 प्राप्त हुए आवेदन।




किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के सभी प्रखंडों में ऑफलाइन प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों का यूडीआई कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। विभागीय दिशा-निर्देश एवम तदनुसार डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के निदेश के आलोक में सभी प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों को शत्-प्रतिशत यूडीआईडी देने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष एकदिवसीय शिविर हेतु दिनांक 15 मार्च से 25 मार्च 2022 तक की तिथि निर्धारित की गई थी। वही पोठिया प्रखंड परिसर में 24 मार्च को ऑफलाइन प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में पहचान पत्र निर्गत करने हेतु कुल 1159 (नया 388, पुराना 771) आवेदन प्राप्त किए गए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग श्री नाजिस अली और कोषांग के कर्मी मौजूद रहे। सहायक निदेशक, दिव्यांजन सशक्तिकरण कोषांग श्री नाजिश अली ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से शिविर में आवेदन प्राप्त किए गए है। इसी प्रकार ठाकुरगंज प्रखंड में 25 मार्च को विशेष शिविर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शिविर में दस्तावेज सत्यापन के लिए एमओआईसी और दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहते है। उल्लेखनीय है कि शिविर में यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज यथा – दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो एवं उनकी विवरणी दिव्यांगजनों से प्राप्त किये जायेंगे। आवासीय एवं पहचान से संबंधित भारत सरकार/बिहार सरकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र यथा-मतदाता पहचान पत्र, विद्यालय पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, आधार, पैन कार्ड, बैंक पासबुक इत्यादि अथवा किसी सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र मान्य होंगे।
शिविर में प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों के यूडीआईडी बनाने हेतु वांछित दस्तावेजों का सत्यापन शिविर में प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, किशनगंज द्वारा किया जायेगा। यूडीआईडी बनाने हेतु अंतिम रूप से https://www.swdbihar.in/UDID/Home/asps पोर्टल पर आँनलाईन रजिस्टेशन किया जायेगा। शिविर का समय पूर्वा० 10 बजे से अप० 05 बजे तक होगा। शिविर स्थल पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

