राज्य

जमशेदपुर, बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी में टीवीएस 50 की गाड़ी में लगे फॉगिंग मशीन से फॉगिंग करवाया गया।…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर, डेंगू जैसे बीमारी के रोकथाम हेतु जुस्को के सहयोग से आज पूरे बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी में टीवीएस 50 की गाड़ी में लगे फॉगिंग मशीन से फॉगिंग करवाया गया। इस दौरान बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी स्थित रोड नंबर 1 से लेकर 6 तक एवं गणेश पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, शहीद मैदान, नेहरू मैदान, कुंवर सिंह मैदान, दुर्गा पूजा मैदान में भी फॉगिंग मशीन चलवाया गया। जिससे मच्छरों का प्रकोप ना रहे।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बढ़नी हुई डेंगू के मरीज को मध्य नजर रखते हुए, मच्छरों से निजात दिलवाने हेतु फॉगिंग मशीन चलवा कर स्थानीय लोगों को डेंगू से बचाव हेतु जागरूक भी किया गया है।

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पूर्व उप मुखिया कुमोद यादव, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!