ताजा खबर

गांधी मैदान, पटना में आयोजित अल्लू अर्जुन अभिनीत “पुष्पा–2 ट्रेलर लॉन्च इवेंट” के लिए जिला प्रशासन, पटना द्वारा सभी प्रशासनिक प्रबंध किया गया था।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /भीड़–प्रबंधन, सुगम यातायात, सुदृढ़ सुरक्षा तथा विधि–व्यवस्था संधारण हेतु गांधी मैदान के अंदर एवं आस पास के साथ-साथ अन्य सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए थे। अधिकारीद्वय द्वारा गांधी मैदान का निरीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम के दरम्यान कुछ दर्शकों द्वारा उत्साहवश बैरिकेडिंग की जाली को तोड़ने का प्रयास किया गया था जिसे पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर रोका गया। लाठी चार्ज की कोई घटना नहीं हुई है।

जिला प्रशासन, पटना द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर भीड़–प्रबंधन के मानकों के अनुसार सभी व्यवस्था की गई थी। ट्रेलर लॉन्च इवेंट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button