ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भारतीय जनता पार्टी में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के सभी लोगों का सम्मान किया जाता है – विजय नंद पाठक

केवल सच – पलामू

मेदनीनगर  – भारतीय जनता पार्टी पलामू की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में आज संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक एवं संचालन सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया ।बैठक में जिले के प्रभारी विनय जयसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है उसी की एक कड़ी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में आगामी 18 अक्टूबर को रांची में पंचायती राज जनप्रतिनिधि अभिनंदन समारोह का आयोजन कर रही है। जिसमें जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उप मुखिया जो पार्टी के कार्यकर्ता हैं उनको सामूहिक रूप से सम्मानित करेगी।
पलामू जिला भाजपा के प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि पार्टी की विचारधारा एवं मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत में जीते हुए प्रतिनिधियों का मुख्य कार्य है। अतः पार्टी पंचायत स्तर से जिला स्तर तक सभी प्रतिनिधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और गति प्रदान करना चाहती है।
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि पार्टी ने जो कार्य दिया है उसे समर्पित होकर सभी कार्यकर्ता करें।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, विनोद सिंह, नरेंद्र पांडे ,दुर्गा जौहरी ,रविंद्र सिंह, अविनाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ,सुनील पासवान ,रीना किशोर, प्रभात कुमार ,जितेंद्र तिवारी, सीटू गुप्ता, नवेन्दु मिस्र, सोमेश सिंह, मनोज विश्वकर्मा, समेत मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन व सभा समाप्ति की घोषणा जिला मंत्री धीरेंद्र दुबे ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!